{"_id":"5ee6752b8ebc3e42de778384","slug":"drain-overflow-crop-water-logging-bhiwani-news-rtk5594493140","type":"story","status":"publish","title_hn":"घग्गर ड्रेन ओवरफ्लो होने से 40 एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
गंदे पानी की ड्रेन टूटने से जलमग्न हुई चारे की फसल। संवाद न्यूज एजेंसी।
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
सिंचाई विभाग की ओस से भिवानी की घग्गर ड्रेन में सफाई व्यवस्था का कार्य करवाया जा रहा है। इस दौरान गांव हालुवास के मुक्तिधाम मार्ग के पास ड्रेन के ओवरफ्लो होने के कारण किसानों की 40 एकड़ चारे की फसल जलमग्न हो गई। खेतो में 2 से 3 फुट पानी जमा हो गया है। किसानों को कहना है कि पानी भरने के कारण उनकी सारी चारे की फसल नष्ट हो गई है। इससे उनको भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के पास जाते हैं तो उनकी इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला जा रहा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। किसान विक्रम ने कहा कि प्रशासन समय रहते हुए समस्या को हल कर दिया जाता तो आज नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग की लापरवाही से उनकी फसल बर्बाद हुई है। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या का जल्द हल करने का अश्वासन दिया। उन्होने कहा कि किसानों के हुए नुकसान को लेकर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। भविष्य में इस प्रकार की समस्याएं न हो इसलिए स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
इरीगेशन डिपार्टमेंट की ओर से घग्गर ड्रेन की सफाई का टेंडर गलत टाइम पर छोड़ा गया है। ड्रेन के ओवरफ्लो होने से नगर परिषद के भी काफी एकड़ में फसल खराब हुई है। विभाग द्वारा समस्या को हल करने के लिए काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
- रण सिंह यादव, चेयरमैन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।