फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Don't make citizens run around unnecessarily to resolve complaints: DC

शिकायतों के समाधान में नागरिकों के न लगवाएं बेवजह चक्कर : डीसी

Tue, 07 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Don't make citizens run around unnecessarily to resolve complaints: DC
डीआरडीए सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की ​शिकायतें सुनते डीसी साहिल गुप्ता । सूचना व

विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान के लिए नागरिकों को अनावश्यक रूप से चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सोमवार और वीरवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का सीधा लाभ मिलना चाहिए। वे सोमवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे।

डीसी गुप्ता ने विशेष रूप से क्रीड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार पहचान पत्र में आय दुरुस्त करने और पेंशन संबंधी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए ताकि लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। शिविर के दौरान बावड़ी गेट निवासी श्रीभगवान, साहिल, गुलशन समेत अनेक नागरिकों ने अपनी समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं, जिनमें गली से गंदे पानी की निकासी जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं। डीसी ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम महेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, तहसीलदार जयबीर सिंह, जीएम दीपक कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed