फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Do not overfeed cattle on Pitru Amavasya: DC

पितृ अमावस्या पर गोवंश को अधिक भोजन न खिलाएं : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Do not overfeed cattle on Pitru Amavasya: DC
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने पितृ अमावस्या व श्राद्ध के दौरान नागरिकों से बेसहारा गोवंश को अत्यधिक मात्रा में हलवा, पूरी, खीर, रोटी या चारा न खिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक भोजन गोवंश की मौत का कारण बन सकता है और पुण्य कमाने के बजाय लोग अनजाने में पाप के भागीदार बन सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी ने पुलिस को निर्देश दिए कि अधिक संख्या में गायों के एकत्रित होने वाले सार्वजनिक व संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाए और वहां अत्यधिक मात्रा में खाद्य सामग्री व चारा खिलाने से रोका जाए। उन्होंने भिवानी के साथ सिवानी, लोहारू और तोशाम के एसडीएम को शहरी स्थानीय निकायों व संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर गोवंश की सुरक्षा के आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित स्थानों पर रखवाए जाएं ड्रम
डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे, सार्वजनिक व संवेदनशील स्थानों पर बेसहारा गोवंश के लिए खाद्य सामग्री और चारा एकत्रित न होने दिया जाए। शहर के चौक, गोशालाओं और डेयरियों के सामने आवश्यकतानुसार ड्रम रखवाए जाएं ताकि श्रद्धालु खाद्य सामग्री निर्धारित स्थान पर डाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत विभाग को सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और गांवों में बेसहारा गोवंश को एक ही स्थान पर अत्यधिक मात्रा में पूरी, तैलीय अथवा अधपका भोजन और चारा खिलाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग को ऐसे स्थानों पर कर्मचारियों की निगरानी सुनिश्चित करने तथा गोवंश को अत्यधिक भोजन खिलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग को पितृ अमावस्या के दौरान आवश्यक पशु चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पशु चिकित्सकों और आवश्यक स्टाफ की ड्यूटी लगाने तथा बीमार, घायल या संकटग्रस्त गोवंश मिलने पर तत्काल पशु चिकित्सा जांच व उपचार उपलब्ध करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed