फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Diwali is not Disilluminato, 15 teams will patrol

दीपावली पर न हो बत्ती गुल, 15 टीमें करेंगी गश्त

Sun, 08 Nov 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sun, 08 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। दीपावली की खुशियों में बिजली कट बाधा न बने, इसके लिए बिजली निगम की 15 टीमें लगातार शहर में गश्त करेंगी। जहां से भी फ्यूज उड़ने या अन्य फाल्ट आने की शिकायत आएगी, तुरंत ठीक किया जाएगा। दीपावली पर अतिरिक्त बिजली देने के साथ ही विकल्प के तौर पर चार ट्रांसफार्मर, एक मोबाइल ट्रांसफार्मर भी रखा गया है। बच्चे ट्रांसफार्मर के पास पटाखे न चलाए इसके लिए भी बिजली कर्मचारी गश्त करेंगे। उधर बिजली निगम के कर्मचारी शनिवार को छुट्टी के दिन भी अधिकारी कार्यालय में बैठ दीपावली की योजना बनाते नजर आए।
विज्ञापन

दो बजे होगी चैकिंग, रात 10 बजे तक गश्त
प्लानिंग के तहत सभी बिजली कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई है। प्लानिंग के तहत सभी एसडीओ, जेई के नेतृत्व में आठ विशेष टीमें बनाई गई है जो दीपावली के दिन बिजली फाल्ट ठीक करने के लिए तैयार रहेंगे। जहां से भी शिकायत आएगी वहीं पर तुरंत टीम पहुंचेगी। इसके अलावा सात अन्य टीमें बनाई गई है जो शहर में गश्त करेंगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चार ट्रांसफार्मर रखे गए है। जहां भी ट्रांसफार्मर बदलने की जरूरत पड़ी वहां बदले जाएंगे। दीपावली के दिन दोपहर दो बजे बिजली कर्मचारी सभी ट्रांसफार्मरों की स्थिति जांचेंगे। शहर में बाइकों पर गश्त के दौरान बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मरों के पास पटाखे बजाने से बच्चों को रोकेंगे। क्योंकि ट्रांसफार्मर में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

8.20 लाख यूनिट होती है खपत, होगी एक्सट्रा खपत
शहर में सामान्य तौर पर 8.20 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। पूरे भिवानी सर्कल में करीब 65 लाख यूनिट की खपत होती है। मगर दीपावली के दिन 10 से 15 फीसदी खपत अतिरिक्त होने की आस है। हालांकि इंडस्ट्रीज बंद होने और खेतों की बिजली में कुछ कटौती से निगम इसकी भरपाई करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::
दीपावली पर किसी तरह लोगों को बिजली समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए प्लानिंग बनाई गई है।
संजय रंगा, एक्सईएन, बिजली निगम
मार्केट में भीड़, 12 नाके बनाए
दीपावली पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था व असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए चार नाकों की संख्या बढ़ाकर 12 की गई है। शहर में चार पहिया व बड़े वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए पहले शहर के नया बाजार, घंटाघर चौक, शहर थाना, गौशाला मार्केट के पास नाके लगाए गए है। दीपावली के लिए नाकों की संख्या चार से बढ़ाकर आठ की जा रही है। जो शहर के मुख्य प्वाइंटों पर होंगे। मार्केट में उमड़ी भीड़ को देखते हुए नाकों की संख्या बढ़ाई गई है।
अब शहर के रोहतक के पास से ही हैवी व्हीकल की बाजार में एंट्री रोकने की योजना है। इसके अलावा हांसी गेट से नया बाजार मार्ग पर भी चार पहिया व बड़े वाहनों की एंट्री रोकी जाएगी। दादरी गेट पर भी पुलिस टीम तैनात होकर हैवी व्हीकलों की एंट्री रोकेगी। अनाज मंडी चौकी के पास भी विशेष नाका रहेगा। शहर के अंदरूनी क्षेत्र में नाकेबंदी कर ट्रैफिक व्यवस्था व संदिग्ध पर नजर रखने की योजना है वहीं शहर से बाहर जाने वाले मार्गों पर भी नाके लगाए जा रहे है। इन नाकों से शहर के अंदर एंट्री करने वाले वाहन चालकों की जांच की जाएगी।

शहर में आए लक्ष्मी, चलेगा सफाई अभियान
वैसे तो प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद के कर्मचारी सफाई कर रहे है मगर दीपावली से पहले शहर में सभी कर्मचारी मिलकर एक साथ  शहर के सभी मुख्य मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे ताकि दीपावली पर शहर साफ स्वच्छ नजर आए। हालांकि बाजार में उमड़ी भीड़ को देखते हुए समस्या है मगर कर्मचारियों यह अभियान सुबह-सवेरे करीब छह बजे चलाने की योजना बना रहे है। इसके अलावा दीपावली पर चलने वाले पटाखों और लगने वाली स्टालों से भी काफी कचरा होता है। ऐसे में दीपावली के अगले दो दिन भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed