फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   District level farmers conference today

Bhiwani News: पंचायत भवन में जिलास्तरीय किसान सम्मेलन आज

Tue, 18 Jun 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
District level farmers conference today
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पंचायत भवन में 4 बजे आयोजित जिलास्तरीय किसान सम्मेलन में वित्त मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तर के अलावा प्रत्येक खंड में भी सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इससे पहले वित्त मंत्री 18 जून को भिवानी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सीए, सीई सहित अधिकारियों के साथ शहर का दौरा कर विकास की रूपरेखा तैयार करेंगे और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वित्त मंत्री के कार्यालय से प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शाम 4 बजे वित्त मंत्री जेपी दलाल मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. विनोद फौगाट ने बताया कि शाम 4 बजे से 7 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का लाइव वेब कास्ट इस लिंक पर https://pmindiawebcast.nic.in/। शाम पांच बजे से छह बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





वित्त मंत्री 18 जून को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ करेंगे शहर का दौरा कर
वित्त मंत्री जेपी दलाल किसान सम्मेलन से पूर्व भिवानी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक व मुख्य अभियंता एवं जिला के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करेंगे। बैठक में वित्त मंत्री जिला के भिवानी, सिवानी, लोहारू सहित अन्य शहरों के विकास की रूपरेखा भी तैयार करेंगे। वित्त मंत्री बैठक के उपरांत शहर का दौरा कर कार्यों का जायजा भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed