फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dispute between two parties in well worship program, case filed against 18 people

कुआं पूजन कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच विवाद, 18 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties in well worship program, case filed against 18 people
भिवानी। जिले के नंद गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम में परिवार के ही दो पक्षों के बीच लड़ाई हो गई। दोनों ही पक्षों के लोगों को मामले में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं दोनों ही पक्षों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने एक पक्ष के आठ व दूसरे पक्ष के दस नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पालड़ी पनिहार महेंद्रगढ़ निवासी मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बुआ संतोष निवासी नंदगांव के पोते के कुआं पूजन कार्यक्रम में आया हुआ था। उसके साथ उसकी बहन मंजू, मेनका, रजनी व मां सरोज के अलावा चाचा कृष्ण और छोटी बुआ सुमन भी थे। उसने बताया कि डीजे पर नाचने के दौरान उसके साथ कुछ लोगों ने गालीगलौज की। बीचबचाव कराकर मामला शांत करा दिया। सोमवार सुबह गाड़ी से जब उसके परिजन घर वापस आ रहे थे तो इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसे व उसके परिजनों को काफी चोटें आईं। वहीं आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। झगड़े के दौरान ही मोनू की ढाई तोले सोने की चेन भी गिर गई। इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मोनू की शिकायत पर आठ नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नंदगांव निवासी सज्जन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 दिसंबर को उसके छोटे भाई प्रेम के घर कुआं पूजन था। जिसमें पालहड़ी पनिहार महेंद्रगढ़ से भी उसका साला व उनके परिवार के अन्य लोग शामिल होने के लिए आए हुए थे। जब वह रात नौ बजे खेत से घर लौट रहा था तो उसका साला कृष्ण अचानक उसके रास्ते में आ गया और उसका रास्ता रोक खड़ा हो गया। उसने उसे हटने के लिए कहा तो उसने धमकी दी और फिर वह घर पहुंचा तो कृष्ण व उसके परिजनों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे व उसके परिजनों को भी चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया वहीं मामले में सज्जन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के दस नामजद लोगों सहित चार-पांच अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed