फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Direct bus service started from Bhiwani to Haldwani from October one

सुविधा: अब एक अक्तूबर से भिवानी से हल्द्वानी तक शुरू सीधी बस सेवा, इंटर स्टेट रूट परमिट मिला

Tue, 27 Sep 2022 02:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Sep 2022 02:00 AM IST
सार

भिवानी से गढ़गंगा, हापुड़, रामपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी तक का सफर आसान होगा। ट्रेन से यातायात सुविधा नहीं है। सड़क परिवहन से सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिलेगा। कई रूटों पर पहले से ही बस चलाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Direct bus service started from Bhiwani to Haldwani from October one
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब हरियाणा के भिवानी से हल्द्वानी तक सीधी बस सेवा का शुभारंभ एक अक्तूबर से होगा। इसके लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के भिवानी डिपो को इंटर स्टेट रूट परमिट मिल चुका है। इसके बाद नई बस चलाने की तैयारियां की जा रही हैं। ये बस भिवानी से वाया दिल्ली, गढ़गंगा, हापुड़, रामपुर, रुद्रपुर होते हुए हल्द्वानी तक जाएगी। इसके बाद नैनीताल तक का सफर यात्रियों के लिए आसान होगा। भिवानी से इस रूट पर सीधी रेल सेवा नहीं है। ऐसे में यात्रियों को यूपी के हल्द्वानी और नैनीताल तक जाने के लिए सड़क परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के भिवानी डिपो को हाल ही में बीएस-6 नई बसें मिली हैं। इन बसों के बाद इंटर स्टेट रूट परमिटों पर बसों को दौड़ाने की तैयारियां की गई हैं। कई रूटों पर पहले से ही बस चलाई जा चुकी हैं। अब भिवानी से हल्द्वानी तक करीब 400 किलोमीटर लंबा सफर बस से तय कर सकेंगे। इसके लिए एक अक्तूबर से सीधी बस सेवा की शुरुआत बस स्टैंड से की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: प्रदेश से मानसून की विदाई एक अक्तूबर तक संभावित, सामान्य से 9 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज प्रशासन को भिवानी डिपो से हल्द्वानी तक सीधी बस सेवा का रूट परमिट भी मिल चुका है। ये बस भिवानी बस स्टैंड से सुबह करीब साढ़े सात बजे हल्द्वानी के लिए चलाई जाएगी। इसके समय में आंशिक बदलाव भी हो सकता है। इसके बाद ये बस हल्द्वानी में ही रात्रि ठहराव करेगी, जिसके बाद अगले दिन की सुबह वहां से चलकर शाम करीब पांच बजे तक भिवानी बस स्टैंड पर पहुंचेगी। 

व्यापारिक रिश्ते होंगे मजबूत, पवित्र नदियों से भी जुड़ेगा नाता
भिवानी से हल्द्वानी तक सीधी बस सेवा के बाद यूपी के कई बड़े शहरों से भिवानी के व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे, वहीं पवित्र नदी गंगा व यमुना से भी सीधा नाता जुड़ जाएगा। भिवानी से हल्द्वानी तक जाने वाली बस में गढ़ गंगा तक भी लोग आसानी से आ जा सकेंगे। यूपी के कई शहर व्यापार के लिए मशहूर हैं, जिनका भिवानी में भी अच्छा खासा कारोबार होता है। ये लोग अपने व्यापारिक गतिविधियों के चलते बस के जरिये वहां आ जा सकेंगे। 

ये रहेगा रूट 
भिवानी से चलकर ये बस कलानौर, रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली तक जाएगी। यहां से गाजियाबाद, मुरादाबाद, गढ़गंगा, हापुड़, जोया, रामपुर, रुद्रपुर से हल्द्वानी तक जाएगी। हल्द्वानी से करीब 40 किलोमीटर आगे नैनीताल जाने का रास्ता पहाड़ क्षेत्र है, जहां पर रोडवेज की बड़ी बसों को जाने की अनुमति नहीं हैं। 


भिवानी से हल्द्वानी के लिए एक अक्तूबर से सीधी बस सेवा की शुरूआत कर दी जाएगी। इसका रूट परमिट आ चुका है। डिपो को नई बस मिलने के बाद यात्री सेवाओं को और अधिक बेहतर किया जाएगा।  - डॉ. नेत्रपाल खत्री, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग। 

भिवानी से हल्द्वानी के लिए बस का समय निर्धारित किया जा रहा है। ये बस भिवानी से चलकर हल्द्वानी तक जाएगी, जहां इसका रात्रि ठहराव होगा। अगले दिन ये बस शाम को भिवानी वापस आएगी। नए रूट पर चालक और परिचालक की व्यवस्था बनाई जा रही है। - इंद्रसिंह वर्मा, ड्यूटी इंचार्ज, भिवानी डिपो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed