फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dial 112 is working as a saviour for the public

जनता के लिए डायल-112 कर रहा संकटमोचन का काम : डीएसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dial 112 is working as a saviour for the public
तोशाम। चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि जनता के लिए डायल-112 संकटमोचन का काम कर रहा है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में, चाहे रास्ते में, कार्य स्थल पर या घर के आसपास, यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करे तो घबराने की बजाय टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि बेटियों को अपने अधिकारों को समझना होगा और किसी भी स्थिति में वे कमजोर नहीं हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर सतर्क रहें और घर परिवार की महिलाओं को भी जागरूक करें। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे खुलकर अपनी बात रखें क्योंकि पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। कोई भी छात्रा, महिला या नागरिक किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क कर मदद मांग सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएसपी दलीप सिंह ने नशे से दूर रहने की भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी सीखने की क्षमता को सही दिशा में लगाएं और देखा-देखी में नशे की लत का शिकार न बनें। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों की भागीदारी और प्रयास जरूरी हैं। पुलिस भी नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस अवसर पर थाना प्रभारी महावीर सिंह और महाविद्यालय से जयपाल शास्त्री भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed