फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dhani in battle fray chosen without full panchayat

ढाणी जंगा में बिना चुनावी जंग चुनी पूरी पंचायत

Tue, 05 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 05 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। पहली बार अस्तित्व में आई ढाणी जंगा गांव की पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी गई। जिलेभर में अभी तक ढाणी जंगा एकमात्र ऐसी पंचायत है, जिसके सरपंच से लेकर सभी छह पंच सर्वसम्मति से चुने गए।
विज्ञापन

भिवानी खंड के गांव रुपगढ़ से अलग होकर पहली बार अस्तित्व में आई ढाणी जंगा गांव में 385 वोट हैं। सरपंच पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। कुछ छह वार्डों में से दो महिला और एक पिछड़ा वर्ग और बाकी तीन सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। भिवानी खंड की पंचायतों के लिए 10 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन

पूरे गांव में एकमत होकर स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड क्लर्क ओमप्रकाश को अपना पहला निर्विरोध सरपंच चुना है। ओमप्रकाश की टीम के छहों पंच दसवीं पास हैं। वार्ड नंबर एक से बबीता, दो से अनीता, तीन से राजकुमार, चार से ताराचंद, पांच से रविंद्र कुमार और छह से राजबीर सिंह को ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पंच चुना। निर्विरोध चुने गए सरपंच ओमप्रकाश ने बताया कि बीते सितंबर महीने में पंचायत चुनाव प्रक्रिया रुकी थी, उसी वक्त पूरे गांव ने सर्वसम्मति से पंचायत चुनने का फैसला ले लिया। फैसले के मुताबिक किसी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। वे बताते हैं कि सरपंच बनने की उनकी दिली इच्छा कभी नहीं रही। गांव ने निर्णय ले लिया, इसलिए वे सरपंच पद की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। गांव के विकास के लिए समर्पित होकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन खंडों में 1338 पंच निर्विरोध चुने
पहले चरण में होने वाले तीन खंडों (भिवानी, दादरी प्रथम व बाढड़ा) के चुनाव से पहले 2101 पदों में से 1338 पंच निर्विरोध चुने गए। डीआरडीए हॉल में मीडिया से बात करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव के प्रथम  चरण में दादरी खंड प्रथम पंचायत समिति के वार्ड 17 में सर्वसम्मति से सदस्य पद के उम्मीदवार को चुना गया है। पहले चरण के तीन खंडों में दो सरपंच व 1338 पंच निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि भिवानी खंड के गांव ढाणी जंगा में पूरी ग्राम पंचायत सर्वसम्मति से चुनी गई है। इसके अलावा गांव आजाद नगर में सरपंच को आम सहमति से चुना गया है। प्रथम चरण में 192 सरपंच पद, 2101 पंच पद, जिला परिषद् के 13 वार्ड और पंचायत समिति के 88 सदस्य पद के लिए चुनाव होंगे।


भिवानी खंड में सर्वसम्मति से बने 579 पंच
भिवानी खंड में कुल 1357 पंचों में से 579 पंच सर्वसम्मति से चुने गए। भिवानी पंचायत खंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 579 पंचों को सर्वसम्मति से चुना गया है। अब बाकी 766 पंच पदों के लिए 10 तारीख को मतदान होगा। तकनीकी व कागजी कारणों से विभिन्न गांवों के 12 पंच सीट खाली रह गईं। सरपंच पद के लिए भिवानी खंड में 457 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 301 पुरुष और 156 महिला उम्मीदवार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed