फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dhanana's handball players spread all over the country

Bhiwani News: धनाना के हैंडबॉल खिलाड़ियों के हर टीम में हैंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dhanana's handball players spread all over the country
गांव धनाना के हैंडबॉल खिलाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव धनाना के हैंडबाल खिलाड़ी देशभर में धाक जमा रहे हैं। इसी वजह से भिवानी के धनाना गांव की अलग पहचान बन गई है। गांव में 200 से अधिक हैंडबॉल खिलाड़ी हैं। इनमें से 150 से अधिक नेशनल स्तर के हैं, जिनमें से 60 खिलाड़ी नेशनल मेडलिस्ट हैं, जबकि 15 से 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद में 24 से 29 दिसंबर तक 51वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप आयोजित की। इसमें फाइनल मैच वीरवार को फाइनल मैच सर्विसिज और दिल्ली के बीच हुआ। इसमें सर्विसिज ने तीन अंक से जीत हासिल की। सर्विसिज में गांव धनाना से चार खिलाड़ी मंजीत, सुनील, नसीब और सुमित शामिल हैं। दिल्ली की टीम में धनाना के दीपक, अंकित और संदीप शामिल हैं, जबकि गुजरात और हरियाणा की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 51वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप में इस गांव से 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से 15 राष्ट्रीय और सात खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। वहीं इन खिलाड़ियों के अलावा हरियाणा टीम के कोच विनोद और तेलंगाना टीम के कोच कृष्ण कुमार भी गांव धनाना के हैं। ऐसे में चाहे कोच हो या खिलाड़ी इस गांव का ताल्लुक जरूर है। कोच विनोद सेना से सेवानिवृत्त है, जबकि कृष्ण कुमार भारतीय सेना में बतौर प्रशिक्षक कार्यरत है।
विज्ञापन

खेल कोटा से 100 से अधिक खिलाड़ी लगे नौकरी
गांव के 100 से अधिक तो खेल कोटा से सरकारी नौकरी भी लग चुके हैं, जोकि अब भी अपने विभाग की टीम में खेल रहे हैं। गांव धनाना के हैंडबाल खिलाड़ी दीपेश घनघस ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सात खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय हैं, जोकि मंजीत, सुनील, दिनेश, अमित, नसीब, सुमित और मोहित हैं। इनके अलावा 15 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों ने हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, सर्विसेज और रेलवे की ओर प्रतिनिधित्व किया। इसमें तेलंगाना से चार खिलाड़ी दीपेश, भूपेंद्र, कमल, रविंद्र, मध्यप्रदेश से मंदीप, रेलवे की टीम से दो अमित और दिनेश धनाना गांव के ही हैं। वहीं दिल्ली की टीम से दीपक, अंकित और संदीप, गुजरात से सुमित व सुनील और हरियाणा से मोहित कुमार, मोहित, राजेश, मोहित, दिनेश और मोहित भी धनाना के हैं। सर्विसिज में गांव धनाना से चार खिलाड़ी मंजीत, सुनील, नसीब और सुमित शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed