फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dhaba operator fighter against the tablet market closes

ढाबा संचालक पर गोली बरसाने के विरोध में बाजार बंद

Wed, 18 Feb 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Wed, 18 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

चौथ नहीं देने पर ढाबा संचालक पर गोलियां बरसाने के विरोध में मंगलवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर रोष जताया। दुकानदारों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। सायं को मामले को लेकर व्यापारिक और सामाजिक संगठनों की महापंचायत हुई। जिसमें मामले को लेकर डीसी से मिलने का निर्णय लिया गया। महापंचायत में पहुंचे पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य ने दुकानदारों को जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। महापंचायत ने दुकानदारों की सुरक्षा के लिए अपने स्तर पर रेलवे रोड पर सीसीटीवी लगाने का भी निर्णय लिया।

विज्ञापन


सोमवार रात करीब सवा आठ बजे रेलवे स्टेशन के बाहर जगदंबा भोजनालय ढाबा संचालक पर 25 लाख रुपये की चौथ नहीं देने पर बाइक सवार तीन युवकों ने गोलियां चलाई थी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। घटना के विरोध में मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन के बाहर की मार्केट के सभी दुकानदारों ने एकत्रित होकर रोष जताया और बाजार बंद रखे। बाजार बंद की सूचना पर डीएसपी मौजीराम दुकानदारों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन


विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे। करीब घंटेभर चली बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ। इसके बाद सायं तीन बजे महापंचायत करने का निर्णय लिया। सायं तीन बजे महापंचायत हुई जो करीब ढाई घंटे चली। महापंचायत में शहर के विभिन्न मार्केट के प्रधान व अन्य प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। घटना की निंदा करते हुए शहर में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत में डीएसपी मौजीराम के आश्वासन से दुकानदार संतुष्ट नहीं हुए। प्रतिनिधियों ने एसपी को बुलाने की मांग की। करीब पांच बजे पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे। आरोपियों को जरूर पकड़ा जाएगा।

रेलवे स्टेशन के पास पीसीआर खड़ी करने की मांग पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वह पूरे शहर की लोकेशन देखते हुए जरूरत वाले प्वाइंटों पर पीसीआर लगाएंगे। एसपी के आश्वासन के बाद महापंचायत ने सुबह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया।

भिवानी महापंचायत लगवाएगी सीसीटीवी कैमरे
भिवानी महापंचायत रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। यह फैसला रेलवे स्टेशन मार्ग पर हुई महापंचायत में लिया गया। वरिष्ठ व्यापारी नेता गिरधारी लाल की अध्यक्षता में हुई महापंचायत में बोलते हुए भिवानी महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह ने कहा कि जब तक भिवानी के सभी नागरिक सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे महापंचायत चुप नहीं बैठेगी। महापंचायत में बोलते हुए भिवानी नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा एडवोकेट पूनम सांगवान ने कहा कि वे वकीलों का एक पैनल तैयार करेंगी जो कि फिरौती मामलों से पीड़ित व्यापारियों के मुफ्त केस लड़ेगा।

महापंचायत ने रखी ये मांगें
* गत वर्ष फरवरी माह में अनाज मंडी के व्यापारी के पुत्र के अपरहणकर्ताओं को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए
* गत माह रेलवे स्टेशन के समीप व्यापारी से 17 लाख रुपये लूटने वालों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
* गत तीन वर्षों में हुई लूटपाट की वारदातों की गलत पुलिस तफ्तीश हुई है। इसकी भी जांच की जाए।
* बीटीएम चौक के पास दुकानदार से मारपीट कर नगदी छिनने वालों को गिरफ्तार किया जाए।
* सभी बेल जंपर अपराधियों को शीघ्र पकड़ा जाए।
* स्कूल, कॉलेजों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात किए जाए।
* शहर में महिलाओं से चैन स्नेचिंग करने वालों को पकड़ा जाए।

पुलिस ने घंटों की जांच, दहशत में दुकानदार
ढाबा संचालक के बेटे अजय के अनुसार तीन फायर किए गए। पुलिस को मौके से महज एक गोली का खोल मिला है। बुलेट या गोली चलने का अंदर कोई निशान नहीं है। पुलिस ने अजय से गोली चलाने वालों की पूरी लोकेशन पूछ करीब दो घंटे तक जांच-पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य ने भी मौके का मुआयना किया।

वहीं ढाबा संचालक अर्जुनदास, उनके लड़के दिनेश उर्फ मोटू व अजय दहशत में है। उन्हें दोबारा हमले का डर सता रहा है। दिनेश मोटू ने बताया कि अक्सर पिताजी के साथ वह दुकान पर रहता है। सोमवार को सायं करीब साढे़ तीन बजे वह भतीजी के ऑपरेशन के चलते दिल्ली चला गया था। दिल्ली जाने का प्रोग्राम अचानक बना। हमलावरों ने आते ही उसे पूछा है। ऐसे में उनकी मंशा कुछ और ही थी। वह चाहते है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed