फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   develepment of road

बस स्टैंड से अनाजमंड़ी ओवरब्रिज तक मार्ग की बदलेगी सूरत

Wed, 16 Dec 2015 11:26 PM IST
भिवानी
भिवानी Updated Wed, 16 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

बस स्टैंड से वाया दादरी गेट होते हुए अनाजमंड़ी ओवरब्रिज तक सड़क मार्ग हाई-वे जैसा होगा। डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल और लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (नाही) की रोहतक यूनिट ने एस्टिमेट तैयार कर भेजा है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


करीब दो साल पूर्व नए बस स्टैंड से रोहतक गेट, अनाजमंड़ी ओवरब्रिज होते हुए लोहारू रोड को नेशनल हाईवे घोषित किया गया था। नेशनल हाइवे का दर्जा मिलने के बाद नाही ने करीब सालभर पहले बस स्टैंड से रोहतक गेट, अनाजमंड़ी ओवरब्रिज तक का निर्माण करवाया था। अब मार्ग को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मार्ग को बहुत कुछ रोहतक की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। अब तक  शहर के सबसे पिछड़े क्षेत्र का तमगा हासिल करने वाले दादरी गेट, बावड़ी गेट, हालुवास गेट क्षेत्र में शहर की सबसे बेहतर सड़क होगी।
विज्ञापन


डिवाइडर पर ग्रिल लगने से रुकेंगे हादसे
नाही की नई योजना के अनुसार डिवाइडर को पूरी तरह ग्रिल से कवर किया जाएगा। ग्रिल के बीच ही पौधे लगाए जाएंगे। मगर ये ग्रिल लगने के बाद कोई भी कहीं से भी सड़क पार नहीं की जा सकेगी। ग्रिल के बीच कुछ स्थान निर्धारित किए जाएंगे और वहीं से मार्ग को पार किया जाएगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed