{"_id":"68b60129124f2789cf0449fe","slug":"demonstration-held-for-pure-drinking-water-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139012-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शुद्ध पेयजल के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शुद्ध पेयजल के लिए किया प्रदर्शन
Tue, 02 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते विद्या नगर व कीर्ति नगर के नागरिक।
भिवानी। विद्या नगर और कीर्ति नगर के नागरिकों ने पीने के शुद्ध पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जनसंघर्ष समिति के नेतृत्व में बाईपास रोड पर प्रदर्शन किया। जनसंघर्ष समिति के संयोजक और माकपा नेता कामरेड ओमप्रकाश ने बताया कि विद्या नगर व कीर्ति नगर सहित पूरे शहर में जगह-जगह गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है।
30-40 वर्ष पुरानी पानी और सीवरेज की लाइनें जर्जर हो चुकी हैं और कई जगह आपस में लीकेज होकर मिल गई हैं। इसका नतीजा यह है कि जनता को प्रदूषित और गंदा पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों में वृद्धि हो रही है। ओमप्रकाश ने कहा कि जनता द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई त्वरित कार्रवाई नहीं होती। शिकायत दरबार में आवेदन करने पर विभाग केवल इधर-उधर गड्ढे खोदकर जांच की रिपोर्ट देता है और फाइल बंद कर देता है जबकि गंदे पानी की आपूर्ति जारी रहती है। उन्होंने जिला उपायुक्त से मांग की कि जैसे सफाई अभियान की मॉनीटरिंग शुरू की गई है, वैसे ही शुद्ध पानी देने के लिए शहर में अभियान शुरू किया जाए। इस अवसर पर दर्शना घनघस, मास्टर बलबंत, शिक्षा देवी, सुखबीर सिंह सांगवान, महाबीर फौजी और प्रीत सिंह भी मौजूद रहे।