{"_id":"6b073a37813f4cecc5080ac6","slug":"demand-raised-for-regularizing-21-illegal-colonies-in-the-city-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160592-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहर की 21 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहर की 21 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की मांग उठी
विज्ञापन
भिवानी। गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने मंगलवार को भिवानी की 21 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की मांग की। इस पर शहरी निकाय मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि भिवानी में करीब 30 से 35 अवैध कॉलोनियां पिछले 25 से 30 वर्षों से आबाद हैं। इनके नियमित नहीं होने से निवासियों को सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में 21 कॉलोनियों को नियमित करवाने के लिए मुख्यालय में फाइल भेजी जा चुकी है। कॉलोनियां नियमित होने से वहां बिजली, पेयजल, पक्की सड़कें, गलियां और सीवरेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन
साथ ही प्लॉट और मकानों की रजिस्ट्रियां शुरू हो सकेंगी, जिससे सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों को वैध करवाना क्षेत्र के निवासियों के साथ नगरपरिषद के हित में भी जरूरी है।