{"_id":"75b26a623ff359bc1334694bbd2e9fb3","slug":"death-of-baby-from-suffocating-in-the-car-girl-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में दम घुटने से बच्चे की मौत, बच्ची गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी में दम घुटने से बच्चे की मौत, बच्ची गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Mon, 29 Sep 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
अपने पापा की गाड़ी में खेल रहे दो छोटे बहन-भाई की दम घुटने से हालत बिगड़ गई। दोनों बच्चों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां लड़के को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्ची को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां बच्ची को आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। रोहतक गेट पर डिस्टेंस सेंटर चलाने वाले सुनील कुमार की गाड़ी उसके घर के बाहर अंबेडकर कॉलोनी में खड़ी थी। उसके दो छोटे बच्चे करीब पांच वर्षीय दीपांशु और करीब तीन वर्षीय दीपिका गाड़ी में खेल रहे थे। अचानक गाड़ी लॉक हो गई और दोनों बच्चों का दम घुटने लगा।
विज्ञापन
काफी समय बाद बच्चों को संभाला गया तब तक दोनों बच्चे बेसुध मिले। उन्हें तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया गया और बच्ची दीपिका को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन तुरंत बच्ची को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक लेकर गए। जहां बच्ची को आईसीयू में रखा गया है। घटना से सुनील व उसकी पत्नी नीतू पर पहाड़ टूट पड़ा। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में जैन चौक चौकी से जांच अधिकारी वेद कुमार ने बताया कि दोनों बच्चे गाड़ी में खेल रहे थे और गाड़ी लॉक हो गई।
दम घुटने से बच्चों की हालत बिगड़ी। लड़के दीपांशु की मौत हो गई, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। बच्ची को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।