{"_id":"8e1706baa69b3e3bd6557bbc8599b634","slug":"death-from-cold-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल परिसर में ठंड से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल परिसर में ठंड से एक की मौत
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य अस्पताल परिसर में ठंड से एक अज्ञात की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया दिया है।सामान्य अस्पताल के प्रथम गेट के पास पेड़ों के नीचे मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना दिनोद गेट चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए काफी प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
शव को पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मामले की जांच कर रहे दिनोद गेट चौकी से एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई। प्रथम दृष्टि में लग रहा है कि ठंड के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। उसके पास कोई कपड़ा ठंड से बचाव के लिए नहीं था। शव को पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन