फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead Body of Infant found on Road in Bhiwani

Bhiwani: सड़क पर मृत मिला नवजात शिशु, अब DNA जांच से ढूंढे जाएंगे माता-पिता, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 07 May 2023 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 07 May 2023 11:53 AM IST
सार

पुलिस को गांव मानेहरू के सरपंच प्रदीप ने सूचना दी। प्रदीप ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद वह अपने गांव के पूर्व सरपंच नरेश के साथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ जा रहा था। जब वे धारेडू मोड़ पर गांव सांवड की तरफ जाने वाले मेन रोड पर पहुंचे तो उन्हें एक नवजात शिशु का शव मिला।

विज्ञापन
Dead Body of Infant found on Road in Bhiwani
नवजात का शव मिला - फोटो : सांकेतिक फोटो

विस्तार

भिवानी के गांव मानेहरू के समीप धारेडू मोड़ पर एक नवजात शिशु का शव मिला। इस बारे में गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच की। रविवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि बच्चे के डीएनए के जरिए मां-बाप की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस को गांव मानेहरू के सरपंच प्रदीप ने सूचना दी। प्रदीप ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद वह अपने गांव के पूर्व सरपंच नरेश के साथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ जा रहा था। जब वे धारेडू मोड़ पर गांव सांवड की तरफ जाने वाले मेन रोड पर पहुंचे तो उन्हें एक नवजात शिशु का शव मिला। उन्होंने इस बारे में सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी तहकीकात में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। ररिवार सुबह शव की पोस्टमार्टम कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

 
शनिवार शाम को एक नवजात शिशु के शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और ररिवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई की। शिशु के मां-बाप को तलाशने में शिशु के डीएनए की मदद ली जाएगी। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।  -एसआई भूषण कूमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed