फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dead body of a woman found hanging

घर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पिता ने लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Sun, 25 Aug 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
dead body of a woman found hanging
जिले के गांव खरककलां में बीती दोपहर बाद घर में चुन्नी और रस्सी के फंदे से पंखे के हुक पर एक महिला का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला। जिसकी सूचना पाकर खरक पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और विवाहिता के शव को फंदे से नीचे उतरवा पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाए। मृतका के पिता ने बेटी को उसके शराबी पति द्वारा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

जींद जिला के गांव लिजवाना निवासी 27 वर्षीय मनीषा की शादी 2012 में खरककलां निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। मनीषा को शादी के बाद तीन बच्चे हुए। इनमें सबसे बड़ी लड़की छह वर्षीय खुशी, चार साल का बेटा अरमान व दो साल की बेटी तन्नू है। मृतका के पिता हरिओम का आरोप है कि उसका दामाद प्रदीप शराब पीने का आदी हैं, जिससे अक्सर उसकी बेटी मनीषा के साथ भी झगड़े होते थे। प्रदीप कोई काम नहीं करता था और शराब पीकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। इसी से तंग आकर बेटी ने पहले भी मायके में आकर पति को सुधरने का मौका दिया था, मगर प्रदीप अपनी जिंदगी के साथ उसकी बेटी व बच्चों की जिंदगी भी बर्बाद कर रहा था। मृतका मनीषा पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन

सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव खरककलां में शनिवार दोपहर तीन बजे एक महिला का शव उसी के घर में पंखे के हुक से चुन्नी और रस्सी के बने फंदे पर लटका है। इस सूचना पर सदर पुलिस वहां पहुंची और हालातों का जायजा लिया। जिसके बाद शव को फंदे से नीचे उतार उसे जिला सामान्य अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर सूचना मिली थी। जिसके बाद वे पहुंची और महिला के शव को लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका मनीषा के पिता हरिओम के बयान दर्ज कर मृतका के पति प्रदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। जल्द आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- अनिल कुमार, इंचार्ज खरक पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed