{"_id":"af7c621d54e63123412df317f744e6f9","slug":"dead-body-bhiwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद कब्र से निकाला मासूम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद कब्र से निकाला मासूम का शव
भिवानी
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसी गांव में दो साल की मासूम की मौत का राज खोलने के लिए मामले में मंगलवार को गांव में पहुंच दफनाए गए शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। निशा का शव ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार की देखरेख में निकाला गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट संतराम तंवर, डा. मनीष पूनिया तथा एसएफएल टीम के साथ पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस मृतका निशा के पिता सतबीर को लेकर उस जगह पर पहुंची जहां मौत के बाद उसे दफनाया था। ग्रामीणों की मौजूदगी में निशा के शव को गड्ढे से बाहर निकाला और पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। पुलिस ने मौके पर उपस्थित लोगों तथा परिजनों से घटना की जानकारी ली। वहीं, एसएफएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए तथा घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सिरसी गांव में दो साल की निशा की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आने के बाद पुलिस सोमवार को गांव में जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस पूछताछ में निशा की मां ममता ने बताया था कि 17 दिसंबर को उसका पति सतबीर के साथ झगड़ा हुआ था। जब गुस्से में उसका पति घर से बाहर जा रहा था तो निशा बीच में आ गई। जब सतबीर ने निशा को घर की तरफ धकेला तो उसका सिर दीवार से जा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना और पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव दफना दिया था। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन