{"_id":"612e93608ebc3e2f792b0d96","slug":"dc-order-for-maintainence-for-raod-bhiwani-news-hsr6104368188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की मरम्मत का कार्य तुरंत प्रभाव से हो : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की मरम्मत का कार्य तुरंत प्रभाव से हो : डीसी
विज्ञापन
अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में लोक निर्माण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, एनएच और स्थानीय शहरी निकाय विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भिवानी से हांसी रोड, नया बस स्टैंड से लोहारू फाटक ओवरब्रिज, दादरी रोड पर बने गड्डों को तुरंत प्रभाव से भरने का काम करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 10 सितंबर से सड़कों के नवनिर्माण का कार्य शुरू हो जाना चाहिए। स्थानीय शहरी निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके अधीन आने वाली सड़कों की अतिशीघ्र मरम्मत करवाएं।
सिटी स्टेशन रोड के लिए हुडा अधिकारियों ने मांगा चार दिन का समय
उपायुक्त ने हुडा अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन और बासिया भवन के सामने से आने वाली रोड पर तुरंत प्रभाव से काम शुरू करें, ताकि लोगों को कुछ राहत मिले। शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन को जाने वाली सड़क पर मरम्मत का कार्य फिर से शुरू किया जाएगा, जिसमें चार दिन का समय लगेगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे 10 सितंबर से पहले-पहले गड्ढे भरने का काम करें और दस सितंबर सड़कों के नव निर्माण का कार्य हर हाल में शुरू करें।