फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC order for maintainence for raod

सड़कों की मरम्मत का कार्य तुरंत प्रभाव से हो : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
DC order for maintainence for raod
अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में लोक निर्माण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, एनएच और स्थानीय शहरी निकाय विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भिवानी से हांसी रोड, नया बस स्टैंड से लोहारू फाटक ओवरब्रिज, दादरी रोड पर बने गड्डों को तुरंत प्रभाव से भरने का काम करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 10 सितंबर से सड़कों के नवनिर्माण का कार्य शुरू हो जाना चाहिए। स्थानीय शहरी निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके अधीन आने वाली सड़कों की अतिशीघ्र मरम्मत करवाएं।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन रोड के लिए हुडा अधिकारियों ने मांगा चार दिन का समय
उपायुक्त ने हुडा अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन और बासिया भवन के सामने से आने वाली रोड पर तुरंत प्रभाव से काम शुरू करें, ताकि लोगों को कुछ राहत मिले। शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन को जाने वाली सड़क पर मरम्मत का कार्य फिर से शुरू किया जाएगा, जिसमें चार दिन का समय लगेगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे 10 सितंबर से पहले-पहले गड्ढे भरने का काम करें और दस सितंबर सड़कों के नव निर्माण का कार्य हर हाल में शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed