फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC formed committee at district and sub-division level to follow mining rules.

Bhiwani News: खनन नियमों की पालना के लिए डीसी ने जिला व उपमंडल स्तर पर किया कमेटी का गठन

Wed, 14 Feb 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 14 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
DC formed committee at district and sub-division level to follow mining rules.
भिवानी। डीसी नरेश नरवाल ने खानक और खरकड़ी सोहान खनन क्षेत्र में खनन कार्य में नियमों की पालना सुनिश्चित करने को लेकर जिला व उपमंडल स्तर पर कमेटियों का गठन किया है। डीसी ने कमेटी को नियमित रूप से निरीक्षण करने व रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा है कि खनन कार्य में किसी प्रकार से नियमों की उल्लंघन न हो। डीसी ने जिला स्तर पर गठित कमेटी में नगराधीश, एसपी भिवानी और माइनिंग अधिकारी भिवानी को शामिल किया है। कमेटी सदस्य एचआईआईडीसी (हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन) के तहत आने वाले विशेषकर खनन जोन में सप्ताह में कम से कम एक बार निरीक्षण करेंगे तथा उसी दिन अपनी रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन निरीक्षण करेगी सब डिवीजन स्तर की कमेटी

डीसी नरेश नरवाल ने उपमंडल स्तर कमेटी का गठन किया है। इसमें एसडीएम तोशाम, डीएसपी, एसएचओ तोशाम और माईनिंग अधिकारी को शामिल किया है। कमेटी सदस्य सप्ताह में कम से कम दो बार निरीक्षण करेंगे तथा प्रत्येक सोमवार को अपनी रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करेंगे। डीसी ने आदेशों में कहा है कि खनन कार्य में किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed