फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC direction that more corona sampling in school and college

उपायुक्त ने कहा - कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए स्कूल और कॉलेजों में करवाई जाए जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
DC direction that more corona sampling in school and college
नई अनाजमंडी में आयोजित शिविर में टीका लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी साथ में पार्षद प्रतिनिधि सुभाष ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में चिकित्सा अधिकारियों व अन्य संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने कोरोना की आशंकित तीसरी लहर के चलते किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी उपमंडल मुख्यालय, तहसील, उप तहसील और ब्लॉक स्तर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और लघु सचिवालय परिसर में कोविड सैंपलिंग के लिए टीमें बैठाई जाएं और सैंपल लिए जाएं। स्कूल व कॉलेज में सैंपलिंग बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रति सप्ताह एक लाख वैक्सीन पहली डोज व 25 हजार दूसरी डोज के हिसाब से सरकार के पास डिमांड भेजी जाए। नागरिक अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी और पीएचसी पर समुचित चिकित्सा व्यवस्था के प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सैंपल के लिए मोबाइल टीम का गठन किया जाए, ताकि वह घूमती रहे और लोग अपना सैंपल दे सकें। रैपिड के साथ-साथ आरटीपीसीआर की किट भी पर्याप्त मात्रा में हो। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं व साधन-संपन्न लोगों के सहयोग से अस्पताल में कन्संट्रेटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि तीसरी लहर की आशंका के चलते सभी एएनएम, स्टाफ नर्स व मेडिकल ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed