{"_id":"612fddcd8ebc3ef9751a3328","slug":"dc-direction-that-i-need-10-number-from-every-department-bhiwani-news-hsr610525092","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विभागों का स्कोर 10 में से 10 चाहिए : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विभागों का स्कोर 10 में से 10 चाहिए : उपायुक्त
वीडियों कांफ्रेंसिंग के दौरान उपस्थित अधिकारी। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम-2014 के तहत लोगों को निर्धारित समय के अनुरूप सेवाएं मुहैया कराने को लेकर मुख्यमंत्री ने बुधवार को चंडीगढ़ से आस (ऑटो अपील सॉफ्टवेयर) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑटो अपील सॉफ्टवेयर लोगों के लिए एक नई आस बनेगी। उन्होंने कहा कि आस सिस्टम को असल रूप में भी लागू करना है। इसके लिए अधिकारी ऑनलाइन सिस्टम के तहत लोगों को तत्परता से सेवाएं प्रदान करें।
विज्ञापन
वीसी के उपरांत उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अंत्योदय सरल पोर्टल पर राइट टू सर्विस का स्कोर सभी विभागों का 10 में से 10 ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब अधिकारी नियमित रूप से लोगों के आवेदनों पर काम करेंगे। उपायुक्त ने कृषि विभाग, मार्केटिंग बोर्ड व कमेटी, भवन निर्माण, श्रम विभाग, नगर योजनाकार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्थानीय शहरी निकाय, परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, समाज कल्याण, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, बिजली निगम और कल्याण विभाग अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके विभाग सीधे रूप से आमजन से जुड़े हैं, ऐसे में वे सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम-2014 के तहत निर्धारित समय में लोगों के काम करें। इस दौरान विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।