फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dav college ambala becomes champion

डीएवी कालेज अंबाला बना क्रिकेट में स्टेट चैंपियन

Sat, 07 Mar 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
dav college ambala becomes champion
एमएनएस कॉलेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : Bhiwani
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में डीएवी कॉलेज अंबाला शहर ने आर्य कॉलेज पानीपत को एक तरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया। पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा रणजी टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं साइबर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संदीप मोर मुख्य अतिथि थे। कोच नरेन्द्र गुलिया विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दिनेश गाबा ने खिलाड़ियों की सराहना की। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डा. वजीर सिंह गोयत ने बताया कि विजेता टीम को 25 हजार, उप विजेता को 15 हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मैच जीतने पर विजेता टीम को 1500 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राध्यापक डॉ. मितेश शर्मा व डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से राजकीय महाविद्यालय गुरुग्राम के एसोसिएट प्रोफेसर दिनेश यादव आब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. जगवीर मान ने बताया कि डीएवी कॉलेज अंबाला शहर की टीम विजेता व आर्य कॉलेज पानीपत की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

तीसरे स्थान के लिए होने वाला मैच स्थगित
बारिश के कारण तीसरे स्थान के लिए एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी व दयानंद कॉलेज हिसार के मध्य खेला जाने वाला मैच स्थगित कर दिया गया व निर्णय टॉस द्वारा किया गया। जिसमें भाग्य ने दयानंद कॉलेज हिसार का साथ दिया व टीम तीसरे स्थान पर रही। इस टूर्नामेंट में प्रो पवन मित्तल, भीम सिंह, रणधीर रोहिल्ला व कपिल शर्मा ने कमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रो. जगबीर श्योराण, प्रदीप तंवर, रविकांत, अजय कुमार, मोनू, विकास मिश्रा ने ग्राउंड मैनेजर के रूप में मैचों संचालन में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. सुरेश धायल, दलबीर गोदारा, डॉ. करण सिंह, सुरेन्द्र चौहान व योगमाया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed