फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DAP fertilizer had to be distributed in Tosham police station

Bhiwani News: केंद्र में हंगामा होते देख तोशाम थाने में बांटनी पड़ी डीएपी खाद

Mon, 28 Oct 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
DAP fertilizer had to be distributed in Tosham police station
​भिवानी में डीएपी खाद लेने के लिए थाने में लगी किसानों की लंबी लाइन। 
तोशाम (भिवानी)। पटौदी कोऑपरेटिव सहकारी समिति में डीएपी खाद आने की सूचना मिलते ही किसानों ने समिति की बैंक शाखा के आगे लाइन लगा दी। किसानों की संख्या ज्यादा और आपूर्ति कम होने पर हंगामा होने लगा। सुरक्षा के मद्देनजर समिति कर्मी थाने में चला गया तो किसान भी वहीं पहुंच गए। इसलिए समिति कर्मियों ने थाने में किसानों की लाइन लगवाकर खाद बांटी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से किसानों को डीएपी खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सरसों की बिजाई के लिए किसानों को डीएपी खाद की सख्त जरूरत है लेकिन मांग के सापेक्ष डीएपी न मिलने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटौदी कोऑपरेटिव सहकारी समिति बैंक में रविवार को डीपीए खाद के 15,000 कट्टे आए थे। इसकी सूचना मिलते ही किसानों ने लंबी लाइन लगा दी।
विज्ञापन

वहां खाद से ज्यादा किसानों की संख्या हो गई। एक किसान को आधार कार्ड पर दो बैग खाद के मिल रहे थे। किसानों की ज्यादा संख्या देख खाद वितरण करने वाला कर्मी दोपहर करीब 12 बजे थाने पहुंचा। उसके पीछे किसान भी थाने पहुंचे। इसके बाद किसानों ने थाने में लाइन लगाकर खाद ली। किसानों का कहना था कि उन्हें डीएपी खाद लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद भरोसा नहीं हो रहा कि खाद मिलेगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडियों में हुई 68,383.49 टन बाजरा की आवक
संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। जिले की मंडियों में 68,383.49 टन बाजरा पहुंचा। एजेंसियों ने 65376.90 टन बाजरा की खरीद कर 56,180.25 टन उठान की है। डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि जूई में आवक 13,569.56 टन, खरीद 13,057.05 टन, उठान 11,154.50 टन की हो चुकी है। बहल में आवक 2,595.64 टन, खरीद 2,492.80 टन, उठान 2,333.45 टन की हुई। ढिगावा में आवक 6,693.54 टन, खरीद 6,445 टन, उठान 5,636.40 टन की हुई। लोहारू में आवक 3,400.60 टन, खरीद 3,316.45, उठान 3,102 टन हुई। सिवानी में आवक 2,113.15 टन, खरीद 2,093.60 टन, उठान 1,876.90 टन हुई है। बवानीखेड़ा में आवक 4,111 टन, खरीद 4,072, उठान 3,450 टन की हो चुकी है। तोशाम में आवक 12,803 टन हुई, जिसमें 12,559 खरीद हुई है और 11,627 टन की उठान हो चुकी है। भिवानी में आवक 23,097 टन, खरीद 21,341 और उठान 17,000 टन की हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed