{"_id":"68ab487ab41df4ac8e02dc66","slug":"danger-of-dengue-due-to-contaminated-water-in-bawanikheda-sanitation-system-broken-down-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-138630-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बवानीखेड़ा में दूषित पानी से डेंगू का खतरा, सफाई व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बवानीखेड़ा में दूषित पानी से डेंगू का खतरा, सफाई व्यवस्था चरमराई
Sun, 24 Aug 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के वार्ड सात की गली में जमा बरसाती पानी।
बवानीखेड़ा। बारिश के बाद कस्बे के कई वार्डों में जलभराव और दूषित पानी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर लगे होने से डेंगू व अन्य मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से फॉगिंग करवाई गई है लेकिन लोगों का कहना है कि केवल फॉगिंग से समस्या खत्म नहीं होगी इसके साथ ही सफाई व सीवर व्यवस्था दुरुस्त होना जरूरी है।
वार्ड नंबर सात में स्थित सुद्दी तालाब के साथ लगती गलियों में 20 दिन से दूषित पानी जमा है। स्थानीय निवासी रविंद्र, सतबीर और विजय ने बताया कि पानी भरने से लोगों को गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है और बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इसी तरह बड़ा गौरवा मोहल्ले में 15 दिन से सफाई न होने के कारण कचरा जमा पड़ा है।
लोगों ने बताया कि यदि गलियों में गंदगी और पानी यूं ही जमा रहेगा तो फॉगिंग का कोई असर नहीं होगा। उपायुक्त को भी कस्बे की सफाई और सीवर व्यवस्था संबंधी शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद शनिवार को उनके निर्देश पर गंदगी और सीवर संबंधी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9053426525 और 9812265063 जारी किए गए हैं। कस्बे का कोई भी नागरिक फोटो और जियो लोकेशन के साथ शिकायत भेज सकता है।
विज्ञापन
बाजार में नहीं है कूड़ेदान का प्रबंध
नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे के बाजार में कहीं भी कूड़ेदान नहीं रखवाए हैं। हालांकि घरों से कूड़ा उठाने के लिए टिपर ऑटो आते हैं लेकिन बाजार में शाम के समय दुकानदारों द्वारा डाला गया कचरा सड़कों पर पड़ा रहता है। दुकानदारों का कहना है कि अगर नगर पालिका बाजार में कूड़ेदान लगवा दे तो कचरा वहीं डाला जा सकता है और गंदगी फैलने से बच जाएगी।
ये हैं मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण
डेंगू व मलेरिया
तेज बुखार
प्लेटलेट्स में गिरावट
सिर दर्द
चिकनगुनिया
जोड़ों में सूजन व दर्द
अत्यधिक थकान
अन्य सामान्य लक्षण
उल्टी
दस्त
शरीर में दर्द
पेट दर्द
वर्जन
कस्बे की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। सफाई टीमें लगातार काम में जुटी हैं। मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए नगर पालिका द्वारा फॉगिंग करवाई जा रही है। जल्द ही नई योजना बनाकर कस्बे में सफाई प्रबंध और मजबूत किए जाएंगे। - सुंदर अत्री, नगर पालिका अध्यक्ष, बवानीखेड़ा