फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cyclothon Yatra from Bhim Stadium today, Shruti Choudhary will be the chief guest

Bhiwani News: भीम स्टेडियम से साइक्लोथॉन यात्रा आज, श्रुति चौधरी होंगी मुख्य अतिथि

Sun, 31 Aug 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 31 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon Yatra from Bhim Stadium today, Shruti Choudhary will be the chief guest
साइक्लोथॉन यात्रा को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम महेश कुमार।
भिवानी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर भीम स्टेडियम से आज सुबह दस बजे साइक्लोथॉन यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि होंगी जबकि भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ और बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

साइक्लोथॉन यात्रा का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे से दूर रहने का संदेश देना है। इसमें हजारों युवा, खिलाड़ी और आमजन शामिल होंगे। यह जानकारी एसडीएम महेश कुमार ने शनिवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में अधिकारियों को निर्देश देते हुए दी। उन्होंने बताया कि 29 से 31 अगस्त तक मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा और व्यवस्था की पूरी तैयारी
एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार किट का प्रबंध, यातायात पुलिस को रूट पर यातायात नियंत्रित करने, जनस्वास्थ्य विभाग को पानी की सुविधा देने और अग्निशमन विभाग को फायर ब्रिगेड गाड़ी तैयार रखने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी और खेल विभाग को अधिक से अधिक युवाओं को साइकिल सहित शामिल कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार, प्राचार्य मंजीत सिंह, यातायात एसएचओ सुरेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार, कोच विद्यानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा साइक्लोथॉन यात्रा का रूट
यात्रा भीम स्टेडियम से शुरू होकर हांसी रोड, बासिया भवन, हांसी गेट, जेबी गुप्ता अस्पताल के सामने, चिड़िया घर मोड़ होते हुए पुनः भीम स्टेडियम में समाप्त होगी। एसडीएम महेश कुमार ने शहर के युवाओं से विशेष रूप से इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed