{"_id":"61b3ae46c26fcd0385261d55","slug":"cut-rs-200-challan-for-those-who-do-not-wear-masks-civil-surgeon-bhiwani-news-hsr6190917119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क नहीं लगाने वालों का काटें 200 रुपये का चालान : सिविल सर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क नहीं लगाने वालों का काटें 200 रुपये का चालान : सिविल सर्जन
विज्ञापन
ओपीडी में मरीज के स्वास्थ्य की जांच करते सीएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। सिविल सर्जन ने शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों की दी जाने वाले सुविधाओं का जायजा दिया। साथ ही चिकित्सकों और कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान जो कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे, उन्हें फटकार लगाई।
सिविल सर्जन ने निर्देश जारी किए कि जो भी मरीज या फिर तीमारदार अगर बगैर मास्क के मिलता है तो उसका 200 रुपये का चालान किया जाएगा। साथ ही अगर कोई स्टाफ सदस्य बगैर मास्क के मिलता है तो उसका 200 रुपये का चालान और एसीआर में भी यह लापरवाही दर्ज की जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने नागरिक अस्पताल के आरटीएस और आपातकालीन विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें ईएमटी अपनी ड्यूटी पर तैनात नहीं मिले। आपातकालीन विभाग में मरीज उपचार करवा रहे थे, मगर उनके पास आई ईएमटी तैनात नहीं था। उन्होंने ईएमटी को फटकार लगाई कि आगे से वे आपातकालीन विभाग में रेफर होने वाले मरीजों के पास ही रहें और उनकी सहायता करें।
विज्ञापन
ओपीडी में जांचा 110 मरीजों का स्वास्थ्य
निरीक्षण के दौरान ओपीडी में लगी भीड़ को देख सिविल सर्जन खुद कमरा नंबर 18 में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच में जुट गए। उन्होंने करीब तीन घंटे तक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें से अधिकतर मरीजों को खांसी, जुकाम, बुखार की समस्या थी। ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष में जाकर व्यवस्था भी जांची। हालांकि सभी चिकित्सक समय पर ओपीडी की उपस्थित मिले।
मास्क जरूरी
औचक निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस विभाग से ईएमटी अपनी ड्यूटी पर तैनात नहीं मिले, जिन्हें चेतावनी दी है कि आगे से ऐसी लापरवाही न करें। प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी को अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारी समझनी चाहिए, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए कोविड-19 नियमों का पालन करें। अस्पताल परिसर में अगर कोई बगैर मास्क के मिलता है तो उसका 200 रुपये का चालान किया जाएगा।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।