{"_id":"64367e6ea71c0e4b960ec393","slug":"youth-drowned-in-canal-not-found-even-after-24-hours-in-bhiwani-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: 24 घंटे के बाद भी नहीं मिला नहर में बहा युवक, एनडीआरएफ का सर्च अभियान जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: 24 घंटे के बाद भी नहीं मिला नहर में बहा युवक, एनडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
Wed, 12 Apr 2023 03:18 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 12 Apr 2023 03:18 PM IST
सार
भिवानी के बैंक कॉलोनी निवासी अश्वनी(19) सेक्टर-13 स्थित पॉलटेक्निक कॉलेज में गया था। करीब साढ़े दस बजे वह अपने अन्य दो साथियों के साथ जूई नहर में नहाने लग गया। नहाते वक्त वह नहर में बह गया। जब काफी देर के बाद भी अश्वनी नहर में नहीं मिला तो अन्य दो साथियों ने इस बारे में परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी में जूई नहर में नहा रहे युवक को नहर में बहे 24 घंटों से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन इतने घंटों के बाद भी युवक के बारे में कुछ पता नहीं चला है। एनडीआरएफ की टीमें युवक को तलाश करने में जुटी है। जबकि युवक के नहीं मिलने के कारण उसके परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। युवक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीमें जलघर व नहर में कर रही युवक की तलाश
मंगलवार सुबह बैंक कॉलोनी निवासी अश्वनी(19) सेक्टर-13 स्थित पॉलटेक्निक कॉलेज में गया था। करीब साढ़े दस बजे वह अपने अन्य दो साथियों के साथ जूई नहर में नहाने लग गया। नहाते वक्त वह नहर में बह गया। जब काफी देर के बाद भी अश्वनी नहर में नहीं मिला तो अन्य दो साथियों ने इस बारे में परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक को तलाशने की कोशिश की लेकिन पुलिस के हाथ युवक के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम देर शाम तक युवक को तलाश करती रही। लेकिन एनडीआरएफ की टीम भी युवक को तलाशने में नाकामयाब रही। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे तक भी युवक को नहीं तलाशा गया था। स्थानीय पुलिस एनडीआरएफ की मदद से युवक को जलघर व नहर में तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
युवक को तलाशने का सर्च अभियान जारी है। कल शाम से एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर युवक को् तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी तक युवक नहीं मिला है। एनडीआरएफ के करीब 30 व्यक्तियों की टीम युवक को तलाशने में जुटी है। --रमेश चंद्र, प्रभारी, सदर पुलिस थाना, भिवानी।