{"_id":"60257d231105907fec4efa31","slug":"woman-commits-suicide-in-hotel-in-bhiwani-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में महिला ने होटल में उठाया खौफनाक कदम, शौचालय में फंदा लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी में महिला ने होटल में उठाया खौफनाक कदम, शौचालय में फंदा लगा जान दी
Fri, 12 Feb 2021 12:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में अपने पुरुष मित्र से हुए झगड़े के बाद एक महिला ने कमरे के बाथरूम में ही चुन्नी को शावर से बांध फंदा लगा लिया। महिला ने काफी समय तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खोला तो युवक ने होटल कर्मचारियों की सहायता से दरवाजा तोड़ा तो वह अंदर फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन
सूचना पर औद्योगिक थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला के शव को उतारा गया। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। साथ ही महिला के परिजनों को भी सूचित कर बुलाया गया। मामला गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे का है। कैरू क्षेत्र की करीब 40 वर्षीय महिला की घर में ही दुकान है और वह अक्सर सामान खरीदने भिवानी आती थी।
विज्ञापन
वहीं गांव का ही करीब 38 वर्षीय युवक उसका मित्र था। दोनों ने सुबह करीब 11 बजे बस स्टैंड के सामने एक होटल में कमरा बुक किया। दोनों दिनभर कमरे में रहे। शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों ने चाय भी पी। इसी दौरान दोनों की कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने बाथरूम में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन
सूचना पर औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को थाने ले जाया गया। मृतका के दो लड़के हैं, जबकि युवक भी शादीशुदा है और उसे भी एक लड़का है। समाचार लिखे जाने तक महिला के परिजन होटल में पहुंच चुके थे और पुलिस जांच में जुटी थी।
महिला ने होटल के कमरे के बाथरूम में शावर से चुन्नी बांधकर फंदा लगाया है। वह एक युवक के साथ सुबह से कमरे में थी। अब महिला के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर पवन कुमार, एसएचओ औद्योगिक थाना।