{"_id":"5704014e4f1c1b2833c81340","slug":"who-attacked-the-police-team-finally-picked-up-five-bookies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच सट्टेबाज दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच सट्टेबाज दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी में 14 फरवरी की रात पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच सट्टेबाजों को पुलिस ने दबोच लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।
मामला 14 फरवरी की रात का है। गुप्त सूचना के आधार पर दिनोद गेट चौकी पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर कृष्णा कॉलोनी में शिव मंदिर के पास एक मकान में छापा मारा। जहां आठ-10 लोग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस को देखते ही उक्त लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और शराब की खाली बोतलें फेंकी। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मोबाइल व सट्टेबाजी से संबंधित अन्य सामान बरामद किया। तीन पुलिस कर्मियों को हमले में चोट आई। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच में सामने आया कि किराये पर मकान लेकर सट्टेबाजी का खेल खेला जा रहा था। इसी मामले में पुलिस ने अब पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फिलहाल पुलिस लॉकअप में है। मामले मेें दिनोद गेट चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ललित, बृजेश, कमल, संजय, जयपाल चंद को गिरफ्तार किया गया है। सभी कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले है।