{"_id":"2de31db1c67cd954800e2bf4fd8dc638","slug":"videography-were-suspicious-autopsy-after-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध मौत के बाद पोस्टमार्टम की हुई वीडियोग्राफी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध मौत के बाद पोस्टमार्टम की हुई वीडियोग्राफी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। एमसी कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों को कुछ शंका है। इसी शंका के चलते परिजनों ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। एमसी कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय महिला हिमांशु बाथरूम में मृत मिली थी। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। मृतका के परिजनों ने शंका होने पर पुलिस से पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की मांग की, जिस पर पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हुई। मृतका का पति कीर्ति फरीदाबाद में एक कंपनी में जॉब करता है। पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें किसी पर किसी तरह का कोई शक नहीं है। मगर वे पोस्टमार्टम कराना चाहते है। मामले में जैन चौक चौकी से एसआई रामधारी ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। परिजन चाहते थे तो वीडियोग्राफी करवाई गई।
विज्ञापन