{"_id":"12d6b8bb5c8ca7207801c96e4208a2dc","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-bike-rider-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
लोहारू। लोहारू-दादरी सड़क मार्ग पर बसीरवास गांव के बस अड्डे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाढड़ा खंड के गोपी गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार युवक कई फीट दूर जाकर गिरा। अज्ञात वाहन का चालक हादसे के तुरंत बाद अपने वाहन को लेकर बसीरवास गांव की तरफ फरार हो गया। रोड से गुजरने वालों ने टक्कर मारने वाले वाहन को बिना नंबर प्लेट वाला पिकअप डाला बताया है।
यह हादसा बृहस्पतिवार शाम चार बजे के करीब हुआ। जांच अधिकारी सूरत सिंह ने बताया कि दादरी रोड पर बसीरवास गांव के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 22-23 वर्षीय युवक दीपक की मौत हुई है। मृतक के शव को सीएचसी लोहारू लाया गया है और पोस्टमार्टम सहित आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपक रंगरोगन करने का काम करता था और मोटरसाइकिल लेकर किसी काम से अपने मामा के यहां नूण काजी राजस्थान जा रहा था। उल्लेखनीय है कि लोहारू-दादरी सड़क मार्ग पर बसीरवास गांव के बस अड्डे के पास सड़क पर तीखा मोड़ है। यहां आए दिन होने वाले हादसों में अनेक जानें जा चुकी हैं।