फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two including artist died in road accident on Tosham bridge in Bhiwani

Bhiwani: तोशाम पुल पर दो सड़क हादसे, एक कलाकार सहित दो की मौत

Thu, 09 Mar 2023 01:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 09 Mar 2023 01:46 PM IST
सार

भिवानी रेलवे लाइन ओवरब्रीज तोशाम पुल दो अलग-अलग हादसों में एक कलाकार व एक नौजवान युवक की मौत हो गई। पहली सड़क दुर्घटना में दुर्गा कॉलोनी निवासी शुभम स्कूटी पर सवार होकर बुधवार शाम करीब चार बजे तोशाम पुल से जा रहा था।

विज्ञापन
Two including artist died in road accident on Tosham bridge in Bhiwani
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी रेलवे लाइन ओवरब्रीज तोशाम पुल पर बुधवार को दो सड़क दुर्घटना हुई। इन सड़क दुर्घटना में एक कलाकार व एक नौजवान युवक की मौत हो गई। मृतको की पहचान गांव भिवानी की दुर्गा कॉलोनी निवासी शुभम(20) व अलवर के गांव बीरण वास निवासी कलाकार सतीश(37) के रूप में हुई है। इस संबंध में सूचना मिलने पर बीटीएम चौकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया। दोनों मामलो में पुलिस ने परिजनों के बयान पर वाहनों चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


स्कूटी व बाइक की भिड़त, एक नौजवान की मौत 
पहली सड़क दुर्घटना में दुर्गा कॉलोनी निवासी शुभम स्कूटी पर सवार होकर बुधवार शाम करीब चार बजे तोशाम पुल से जा रहा था। उसी दौरान सामने से एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में ले जाते वक्त युवक ने अपना दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ब्रेजा ने बाइक में मारी टक्कर
वहीं, दूसरे मामले में बुधवार को देर रात करीब साढ़े दस बजे सतीश अपने साथी कलाकार को लेने रेलवे स्टेशन पर आया था। वह अपनी साथी को ई-रिक्शा में बैठाकर वह बाइक पर गांव दिनोद जा रहा था।  उसके साथ बाइक पर दिनोद निवासी कर्मबीर था। जब वे तोशाम पुल पर चढ़े तो सामने से एक ब्रेजा गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार सतीश व कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सको ने सतीश को मृत घोषित कर दिया और कर्मबीर को भर्ती कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed