फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused arrested for cheating case in Haryana Police constable recruitment exam

भिवानी: हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नकली दस्तावेज करते थे तैयार

Sat, 12 Feb 2022 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 09:50 PM IST
सार

गिरफ्तार किए गए आरोपी नकली आधार कार्ड व नकली एडमिट कार्ड तैयार करते थे। सुरक्षा एजेंट ने थाना सदर पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। 

विज्ञापन
Two accused arrested for cheating case in Haryana Police constable recruitment exam
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में सीआईए स्टाफ द्वितीय ने हरियाणा पुलिस के सिपाही भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी करके पेपर पास करवाने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार है। सुरक्षा एजेंट ने थाना सदर पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें सुरक्षा एजेंट ने प्रबंधक थाना सदर को बताया कि जिले में एक गिरोह है जो हरियाणा पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा वर्ष 2021 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का काम करते हैं।

विज्ञापन


वे अभ्यर्थियों के आधार कार्ड व एडमिट कार्ड में फोटो की मिक्सिंग करके अभ्यर्थी की जगह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने व दिलवाते हैं। गिरोह के सदस्य धोखाधड़ी करके पेपर में अन्य फर्जी अभ्यर्थी को बैठाकर पेपर पास करवाते हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


मामले में सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी के सहायक उप निरीक्षक रमेश ने हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा वर्ष 2021 में धोखाधड़ी करके अभ्यर्थी की जगह दूसरे व्यक्ति को बैठाकर पेपर पास करवाने के मामले में दो आरोपियों को जिला जींद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जींद के गांव जुलाना निवासी अमित व जींद निवासी योगेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि वह पेपर में दूसरा उम्मीदवार बैठाने वाले की फोटो एडिट किया करता था। वहीं, आरोपी योगेश आधार कार्ड में मिक्सिंग करके नकली आधार कार्ड तैयार किया करता था। पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई रमेश ने  बताया कि इस मामले में अभी तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed