फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   tudents crushed by truck, killed

छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 17 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 17 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शादी समारोह से लौट रहे एक छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक का पहिया छात्र के सिर से गुजर गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे का है। मुंढाल क्षेत्र के गांव मदनहेड़ी वासी करीब 21 वर्षीय राहुल एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। जब वह मुंढाल से के पास ही पहुंचा तो एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी। गिरने के बाद छात्र का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। सूचना पर रात को ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पिता कर्मबीर की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मुंढाल चौकी से हवलदार नरेश ने बताया कि छात्र का सिर ट्रक के नीचे आ गया। फिलहाल ट्रक का नंबर मिल गया है और जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed