फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trial on 29th and 30th May for selection in boxing game in Sai of Bhiwani

Bhiwani: साई में बॉक्सिंग खेल में चयन के लिए 29 व 30 मई को ट्रायल, खिलाड़ी के पास ये निम्न योग्ताएं होनी चाहिए

Mon, 22 May 2023 03:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 22 May 2023 03:40 PM IST
सार

साई केंद्र भिवानी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि 29 व 30 मई को लड़कों के वर्ग में रेजिडेंसियल और लड़कों और लड़कियों के नॉन रेजिडेंसियल में बॉक्सिंग खेल के लिए ट्रायल ली जाएंगी। कोई भी इच्छुक खिलाड़ी आयु प्रमाण पत्र और संबंधित खेल के दस्तावेज के आधार पर आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन
Trial on 29th and 30th May for selection in boxing game in Sai of Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के साई केंद्र में प्रवेश के लिए महिला व पुरुषों के बॉक्सिंग खेल के ट्रायल 29 व 30 मई को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल भिवानी साई केंद्र पर सुबह नौ बज शुरू होंगे। कोई भी खिलाड़ी आवश्यक दस्तावेज लेकर ट्रायल में भाग ले सकता है। साई केंद्र भिवानी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि 29 व 30 मई को लड़कों के वर्ग में रेजिडेंसियल और लड़कों और लड़कियों के नॉन रेजिडेंसियल में बॉक्सिंग खेल के लिए ट्रायल ली जाएंगी। कोई भी इच्छुक खिलाड़ी आयु प्रमाण पत्र और संबंधित खेल के दस्तावेज के आधार पर आवेदन कर सकता है। चयनित खिलाड़ी को निशुल्क पोशाक, आवासीय व्यवस्था, बीमा, चिकित्सा इत्यादि सुविधा प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र एसटीसी से प्राप्त किए जा सकते है। आवेदन को 29 मई, सुबह नौ बजे तक एसटीसी केंद्र में जमा करवाना होगा। 

विज्ञापन


प्रवेश के लिए खिलाड़ी के पास निम्न योग्ताएं होनी चाहिए
1. आयु सीमा 12 से 18 वर्ष हो।
2. अन्तर्राष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किया हो।
3. राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय या तृतीय पदक प्राप्त किया हो। या जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में  प्रथम, द्वितीय, तृतीय पदक प्राप्त किया हो।
विज्ञापन


आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित सत्यापित प्रमाण-पत्र आवश्यक हैं
1. आयु, शिक्षा और खेल उपलब्धि राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित प्रमाण-पत्र।
2. आयु (आठवीं या दसवीं कक्ष शिक्षा/म्यूनिसिपलटी) और खेल उपलब्धि मूल प्रमाण-पत्र चयन स्पर्धा ट्रायल) में साथ लाएं।
3. चयन स्पर्धा के समय मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट किसी भी क्वालिफाइड मेडिकल प्रेक्टिसनर से लेकर अवश्य साथ लाएं।
4. रिहायशी प्रमाण-पत्र या राशन कार्ड की प्रतिलिपि राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed