{"_id":"3a5500cff9b91251e842c179d559c9b9","slug":"tm-thieves-in-broad-daylight-broke-usurped-rs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-दहाड़े एटीएम तोड़ रुपये ले उड़े चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन-दहाड़े एटीएम तोड़ रुपये ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के अति व्यस्त चौराहा हांसी गेट चौक के पास सुबह करीब सवा आठ बजे देना बैंक का एटीएम तोड़ दो चोर नगदी ले उड़े। लुटेरे इतने शातिर थे कि चैंबर के अंदर घुसकर केवल लोहे की रॉड, पेचकस व अन्य औजारों से मशीन तोड़ी और नकदी निकालने में भी कामयाब रहे। एटीएम मशीन से नकदी निकालने की संभवतया यह पहली घटना है। एटीएम से कितनी राशि लुटेरों के हाथ लगी, इस पर अभी संशय है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। फिलहाल पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि 20 हजार रुपये ही चोरी हुए है।
चोरों ने सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे हांसी गेट स्थित हलवासिया मॉल में देना बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया। दो युवक लोहे की रॉड, पेचकस व अन्य औजारों के सहारे मशीन तोड़ नगदी चोरी कर ले गए। मशीन तोडने और रुपये निकालने का पूरा माजरा एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। सुबह बैंक कर्मी आए तो चोरी का पता लगा और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। जिसमें 25 से 30 वर्ष के दो युवक मशीन को तोड़ नगदी निकालते नजर आ रहे है। नगदी कितनी गायब हुई, यह अभी नहीं पता चल पाया है। बैंक मैनेजर डीएस चौहान ने बताया कि मशीन तोड़कर नगदी निकाली गई है। इसकी शिकायत पुलिस व बैंक उच्च अधिकारियों को दी गई है। फुटेज में चेहरे साफ हैं।
मामले की जांच कर रहे टीआईटी चौकी इंचार्ज बीर सिंह ने बताया कि नगदी अभी साफ नहीं है कि कितनी चोरी हुई है। चोरी की शिकायत पर दो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।