{"_id":"592343cf4f1c1b5d1e5361f1","slug":"thief-crime-police-charkhidadri-cash-jwellary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक के घर से उड़ाए लाखों के गहने और नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनिक के घर से उड़ाए लाखों के गहने और नकदी
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 23 May 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
घ्ार से गहने व नकदी चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घिकाड़ा रोड बूस्टिंग स्टेशन के समीप रविवार चोरों ने एक सैनिक के मकान में घुसकर लाखों के गहने व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित मकान मालिक महिला की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सैनिक जयपाल की पत्नी कृष्णा ने बताया कि रविवार रात वो अपने घर पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान से लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली।
सैनिक जयपाल के भाई दयानंद ने बताया कि वो तथा परिवार के अन्य सदस्य घर के दो अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। दोनों ही कमरों में रखी अलमारियों में सोने के गहने व नकदी रखी हुई थी। दयानंद ने बताया कि सोमवार जब सुबह वो सो कर उठे तो दोनों कमरों में रखी अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ और उन्होंने अलमारी में रखा सामान संभाला, लेकिन अलमारी में रखे सोने के गहने व नकदी वहां से गायब मिली।
दयानंद ने बताया कि उनका अनुमान है कि चोर घर के पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुए और फिर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चोर घर से एक लाख पांच हजार का कैश, तीस ग्राम के दो कड़े, 25 ग्राम की एक चैन, तीस ग्राम की छह अंगुठियां, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, दो सोने की लोंग, एक जोड़ी कानों की बाली ले गए। दयानंद ने बताया कि घटना में उन्हें करीब चार लाख रुपये का नुकसान है। वहीं, सैनिक की पत्नी कृष्णा ने बताया कि वारदात का पता चलते ही उन्होंने मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने लिखित शिकायत भी दे दी है।
विज्ञापन
वर्जन:
पीड़िता की शिकायत पर हमने मौके का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह लाखों की नहीं बल्कि हजारों की चोरी है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विकास ओलहान, सिटी थाना प्रभारी