{"_id":"62983e347c60060af968a75a","slug":"theft-in-two-houses-at-sandwa-village-of-tosham","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोशाम: संडवा गांव में दो मकानों से 20 लाख का सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तोशाम: संडवा गांव में दो मकानों से 20 लाख का सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 02 Jun 2022 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:06 AM IST
सार
पिछले दिनों गांव देवराला में लाखों की चोरी के बाद एक बार फिर उसी तरह की घटना गांव संडवा में सामने आई है। बुधवार रात गांव संडवा में दो मकानों में सेंधमारी की गई है।
विज्ञापन
तोशाम के गांव संडवा में चोरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
तोशाम में बुधवार रात गांव संडवा में दो मकानों में लाखों के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। दो अलग-अलग घरों से 20 लाख तक की चोरी का अनुमान है। घटना से ग्रामीण सकते में हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिछले दिनों गांव देवराला में लाखों की चोरी के बाद एक बार फिर उसी तरह की घटना गांव संडवा में सामने आई है। बुधवार रात गांव संडवा में दो मकानों में सेंधमारी की गई है। ग्रामीण प्रकाश शर्मा के घर से करीबन 15 लाख के आभूषण सहित 16 लाख तक की चोरी की गई है, वहीं दूसरे ग्रामीण सुरेंद्र सिंह के मकान से दो लाख के आभूषण सहित करीबन चार लाख की चोरी की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। चोरी की घटना के बाद ग्रामीण सकते में हैं। ग्रामीण गांव की मुख्य गलियों में स्थित कुछ दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन