फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The two sides into a fight death

दो पक्षों में हुए झगड़े में व्यक्ति की मौत

Mon, 09 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 09 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा में शनिवार शाम हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार सुबह जब हमलावर पक्ष दोबारा घर पर आया तो परिजनों को उक्त व्यक्ति के मृत होने का पता चला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संजय व उसके पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर शनिवार देर शाम कहासुनी हो गई थी। बाद में मामला गाली गलौच तक बढ़ गया। इसी बीच दूसरे पक्ष से दो महिला व दो पुरुष डंडे लेकर आ पहुंचे। इन लोगों ने संजय के सिर में डंडे से प्रहार कर दिया। बाद में आसपास से लोग मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कर दिया। अगले दिन सुबह संजय मृत मिला। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी प्रकाश देवी ने बताया कि झगड़े के बाद संजय को चारपाई पर लेटा दिया गया। वह कुछ देर बाद ही सो गया। चोट लगी होने के कारण परिजनों ने उसे नींद से जगाना उचित नहीं समझा। सुबह जब दूसरे पक्ष के लोग दोबारा से उनके घर्र आए तो उसने संजय को जगाने का प्रयास किया। इसी दौरान संजय ने कोई हलचल नहीं की तो परिजनों को शक हुआ। बाद में अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे संभाला तो वह मृत मिला।
विज्ञापन

सिर में गुम चोट की आशंका
परिजनों के बयान पर पुलिस ने संजय के सिर में गुम चोट को ही फिलहाल मौत की वजह माना है। पुलिस का कहना है कि डंडे के प्रहार से उसे सिर में अंदरूनी चोट लग गई। बाद में इसे गंभीरता से न लेना जानलेवा साबित हुआ। फिर भी पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::::
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रकाश देवी के बयान दर्ज किए। दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक भेजा गया है।

राजबीर सिंह, जांच अधिकारी
वर्सन:
 मृतक के शरीर पर बाहर से किसी प्रकार के चोट के निशान नजर नहीं आ रहे थे। एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम करवाए जाने के लिए शव को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। अब वहां से ही मौत के वास्तविक कारणों की पृष्टि हो सकेगी।
उमेद दिसौदिया, एसएमओ, सिविल अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed