{"_id":"5527e53a92e24176ed48fd16de3de27d","slug":"the-accident-at-the-vip-treatment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट करने वाले को वीआईपी ट्रीटमेंट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सीडेंट करने वाले को वीआईपी ट्रीटमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। अनियंत्रित कार ने शुक्रवार रात को अग्रसेन गेट का डिवाइडर तोड़ डाला। टक्कर इतनी तेज थी कि लोहे की ग्रिल व पेड़-पौधे तहस-नहस हो गए। शहर के सौंदर्यीकरण की मुहिम के तहत ग्रीन सोयायटी की ओर से बनाए गए फुटपाथ का पांच-छह महीने पहले डीसी साकेत कुमार ने उद्घाटन किया था। इसके बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई तो दूर, दुर्घटना करने वाली गाड़ी को खुद रातों-रात मौके से हटवाया। इस बारे में पुलिस का कहना है कि कोई शिकायत आएगी, तभी कोई कार्रवाई होगी।
यूं हुआ हादसा
मामला शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे का है। महरून रंग की एक कार महम चौक से तेज रफ्तार से आई और अनियंत्रित होकर
अग्रसेन चौक डिवाइडर से टकराई। टक्कर के बाद हुए धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। राहगीरों ने कार में सवार दो लोगों को बाहर निकाला। चंद क्षणों में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटे भर के भीतर ही पुलिस की मौजूदगी में कार को घटनास्थल से हटवा दिया। यही नहीं, पुलिस ने राह चलते ट्रैक्टर को इसलिए रोक लिया, ताकि ग्रिल में फंसी कार को ट्रैक्टर की मदद से निकाला जा सके।
नेशनल हाईवे जींद का है डिवाइडर
रोहतक गेट से महम गेट तक का डिवाइडर जींद हाइवे अथॉरिटी शाखा के तहत आता है। अब हुए नुकसान के लिए यदि विभाग के अधिकारी शिकायत देते हैं तो मुकदमा दर्ज होगा और कार्रवाई होगी। मगर अधिकतर दफा वाहन चालक का पता नहीं चला पाता और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बजाए विभाग कर्मचारी मरम्मत ही कर देते हैं।
विज्ञापन
यह है नियम
नियम तो यह है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उससे नुकसान की भरपाई भी करवानी चाहिए। अगर वह शराब पीए हुए था तो उसके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
कृष्ण भाटिया, एडवोकेट
वर्जन:::
कार डिवाइडर से टकराई है। मैं पहुंचा उस समय तक कार जा चुकी थी। किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मचारियों ने कार उतारने में मदद की है। इसकी जानकारी नहीं।
बलराज सिंह, एसएचओ, सिविल लाइन थाना
फोटो 05