{"_id":"c0ba85947577772895212c22300c8918","slug":"teacher-slapped-the-student-blood-began-flowing-from-the-ear-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने छात्रा को थप्पड़ मारा, बहने लगा कान से खून ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका ने छात्रा को थप्पड़ मारा, बहने लगा कान से खून
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को अध्यापिका ने इतना तेज थप्पड़ मारा कि उसके कान से खून बहने लगा। छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना शनिवार स्कूल टाइम की है। छात्रा आरती ने बताया कि महिला शिक्षक ने उसकी पिटाई की। इसी दौरान जोर से थप्पड़ मारा कि वह बिलख पड़ी। आरती जब स्कूल समाप्त होने के बाद घर गई तो कान से खून बहने लगा। शनिवार शाम परिजनों ने आरती को जिला अस्पताल लेकर आए। लड़की के पिता ने इस बारे में स्कूल के प्राचार्य को शिकायत दी है। जागृति कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने घटना की शिकायत बीटीएम पुलिस चौकी को की है। बच्ची को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई बताई जाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश बूरा ने बताया कि महिला शिक्षक से जवाब तलब किया जाएगा और जो भी विभागीय कार्रवाई बनेगी वो की जाएगी।
विज्ञापन