फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Store ashes in a fire in millions of medical drug

मेडिकल स्टोर में आग में लाखों की दवा राख

Fri, 13 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Fri, 13 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
चांग। दिवाली की रात करीब 9 बजे गांव चांग बस स्टैंड पर स्थित पवन मेडिकल हाल में आग लगने के कारण लाखों रुपये की दवाइयां व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों की सहायता से करीब एक घंटे की मशक्कत  के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड भिवानी को दी, लेकिन फायर बिग्रेड आने से पहले ही ग्रामीणों व महिलाओं ने आग पर काबू पा लिया था। दुकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे पड़ोसियों से पता चला कि दुकान में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी थी, लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी आने से पहले आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोसियों की सहायता से काबू पा लिया था। पवन कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण विभिन्न दवाईयों सहित फर्नीचर का सामान व अन्य सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। गुजरानी चौकी एसआई भीम सिंह ने मौके का मुआयना करके जांच शुरू की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed