{"_id":"64ce6f58d16867340e007bf3","slug":"son-killed-his-mother-along-with-his-wife-in-bhiwani-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: भिवानी में बेटा ही निकला मां का कातिल, पत्नी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुलासा: भिवानी में बेटा ही निकला मां का कातिल, पत्नी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
Sat, 05 Aug 2023 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैरू, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैरू, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 09:18 PM IST
सार
सास के साथ अनबन और आभूषणों के लालच में हत्या की थी। पुलिस ने इस संबंध में मृतक महिला के बेटे कृष्ण कुमार व पत्नी मिंटू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी के कैरू में 27 जुलाई की रात को बुजुर्ग महिला पाना की सिर में चोट मारकर हत्या करने के मामले का पर्दाफाश हो गया है। बुजुर्ग महिला की हत्या उसके बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस संबंध में मृतक महिला के बेटे कृष्ण कुमार व पत्नी मिंटू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका पाना देवी कैरू में रहती थी। उन्हीं के साथ उसका बड़ा बेटा कृष्ण व पुत्रवधू मिंटू भी रहते थे। कृष्ण गाड़ी चलाने का काम करता है। मिंटू की अपनी सास के साथ अनबन रहती थी। इसके अलावा उनकी नजर मां के द्वारा परवरिश गई भैंस और कुछ गहनों पर थी। इसी लालच में आकर दोनों ने रात के समय कुल्हाड़ी से पाना देवी की हत्या कर दी। सुबह सूचना मिलने पर मृतका की बेटी सुमन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने जब कृष्ण कुमार व मिंटू से पूछताछ की तो दोनों ने पाना देवी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बारे में कैरू पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कैरू निवासी बुजुर्ग महिला पाना देवी की हत्या में उसके बेटे कृष्ण कुमार व पुत्रवधू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन