फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shot in the middle of the land dispute

जमीन के विवाद में अधेड़ को मारी गोली

Sat, 28 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 28 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव कादमा में जमीन के विवाद के चलते एक युवक ने अधेड़ को घर के सामने ही गोली मार दी। घटना में गोली व्यक्ति के गर्दन में जा लगी। गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल के भतीजे जितेंद्र ने बताया कि उनका परिवार के ही लोगों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार शाम उसका चाचा बलवान खेत से वापस घर लौट रहा था। अभी वह घर के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान परिवार का ही एक युवक बाइक पर सवार होकर आया। उक्त युवक ने बलवान के पास आते ही पिस्तौल निकालकर उस पर फायर कर दिया। घटना में गोली बलवान के गर्दन में जा लगी और वह लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। उधर घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में आस पड़ोस के लोगों व परिजनों ने उसे संभाला और उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बाढड़ा थाना प्रभारी देशराज जांगड़ा ने बताया कि पुलिस के पास मामले की सूचना आई है। पीजीआई में उपचाराधीन घायल के बयान दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed