फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   shopkeeper quarraled, allegation to one another

एक-दूसरे के ठहराया जिम्मेदार, दुकानदारों में झगड़ा

Thu, 19 Nov 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Thu, 19 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
 कृष्णा कॉलोनी सब्जीमंडी सील होने और दुकानदारी ठप होने के बाद बुधवार को दुकानदार आपस में झगड़ते दिखे। सुबह और शाम कुछ दुकानदारों में तीखी नोक-झोंक हुई। सभी दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को मंडी में एकत्रित होकर फैसला लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


दुकानदारों के आपसी विवाद के कारण मंगलवार को कृष्णा कॉलोनी की सब्जीमंडी में फड़ की जगह को सील कर दिया था। अब दुकानदार जगह सील होने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस कारण झगड़े हो रहे हैं। बुधवार को सुबह दुकानदारों में तीखी नोक-झोंक हुई।
विज्ञापन


बात हाथापाई तक पहुंची तो कुछ दुकानदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सभी दुकानदारों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे एकत्रित होकर मसले पर विचार विमर्श करने और नप अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया। दुकानदारों में ज्यादा विवाद न बढ़ जाए इसके लिए पुलिस लगातार गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं खरीदा नया स्टॉक, पुराना ही बेचा

फड़ की जगह सील होने और अन्य कोई निर्धारित जगह नहीं होने के कारण अधिकतर दुकानदारों ने मुख्य सब्जी मंडी से ताजा सब्जियां नहीं खरीदीं और पुराने स्टॉक को ही गलियों और सड़क किनारे दुकानें लगाकर बेचा। इस कारण मंडी में ताजा सब्जियां एक-दो दुकानदारों के पास ही मिलीं।


आज हो सकता है समाधान

उपायुक्त के छुट्टी पर होने और नप सचिव भी चंडीगढ़ जाने के कारण बुधवार को मसले पर कोई विचार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को उपायुक्त के आने की उम्मीद है। ऐसे में सिक्योरिटी राशि, मासिक फीस और अन्य व्यवस्थाएं भी निर्धारित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed