फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rivalry or conspiracy Police engaged finding answers questions many aspects in double murder

रंजिश या साजिश: दोहरे हत्याकांड में कई पहलुओं पर सवालों का जवाब ढूंढने में जुटी पुलिस

Sat, 18 Feb 2023 08:04 AM IST
नवीन दलाल संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Feb 2023 08:04 AM IST
सार

भिवानी में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम द्वारा जुटाए गए और तथ्यों की जानकारी ली। दो चचेरे भाइयों के हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे रंजिश थी या फिर कोई बड़ी साजिश। इसकी भी हर पहलू से पुलिस तह तक जाने में जुटी है। 

विज्ञापन
Rivalry or conspiracy Police engaged finding answers questions many aspects in double murder
Haryana News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी के लोहारू कस्बे के गांव बारवास की सुनसान बणी में राजस्थान के दो चचेरे भाई जुनैद और नासिर की बोलेरो में जिंदा जलाने की वारदात से सभी ग्रामीण स्तब्ध है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत और लोहारू के उपपुलिस अधीक्षक जगत सिंह मोर ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई ज्वलंत सवालों के जवाब भी ढूंढे।

विज्ञापन


आखिर लोहारू में बणी को किस मकसद से आरोपियों ने चुना
इस घटना की तहकीकात करने के लिए पुलिस अधीक्षक लोहारू पुलिस थाने में पहुंचे। इस मामले की जांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम द्वारा जुटाए गए तथ्यों की जानकारी ली। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे रंजिश थी या फिर कोई बड़ी साजिश। इसकी भी हर पहलू से पुलिस तह तक जाने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर हत्यारोपी दोनों चचेरे भाइयों को यहां तक किस परिस्थिति में लेकर पहुंचे और इसी जगह को क्यों चुना गया। इस हत्याकांड को अंजाम देने में किसी स्थानीय व्यक्ति का हाथ या साजिश तो नहीं रही है। इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक और उपपुलिस अधीक्षक ने वारदात स्थल का किया मुआयना
पुलिस दूसरे दिन भी मौके पर हत्याकांड से जुड़े तथ्यों को खंगालने में जुटी रही। वारदात स्थल के आसपास के करीब 500 मीटर दूर तक के दायरे को भी पुलिस ने खंगाला है। पुलिस गांव से बणी के कच्चे रास्ते के आसपास के मुख्य रास्तों पर सीसीटीवी की फुटेज भी जुटा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला गो-तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। भिवानी पुलिस राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के ससुराल से भी जानकारी जुटाने में लगी पुलिस

गोपालगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव घाटमिका निवासी जुनैद और नासिर इस हत्याकांड से पहले अपनी ससुराल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के गांव भोरूवास से बोलेरो से घर लौट रहे थे। उनकी मुखबिरी किस व्यक्ति ने की। इसका पता लगाने के लिए पुलिस मृतकों की ससुराल से भी संपर्क साध रही है, ताकि वहां से मिली जानकारी के जरिये आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

सीआईए की भूमिका पर भी उठे सवाल
दोहरे हत्याकांड में मेवात जिले की सीआईए की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। उनकी इस मामले में क्या भूमिका रही है इस पहलू को भी जांचा जा रहा है। हालांकि सीआईए की तरफ से पहले ही इस मामले में कोई हाथ नहीं होने की बात कही जा रही है। मगर, पुलिस के हाथ लगे तथ्य इस हत्याकांड में उनकी किसी भूमिका को उजागर करते हैं, तो फिर मामला और भी गंभीर हो जाएगा।

नासिर और जुनैद दोनों थे शादीशुदा

मृतक नासिर और जुनैद दोनों ही शादीशुदा थे। उनके परिवार या फिर ससुराल में किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी इस पहलू की भी जांच चल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने भी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

तीन चिकित्सकों की टीम ने मौके पर किया पोस्टमार्टम, सैंपल पीजीआई भेजे
गांव बारवास की बणी में आरोपियों ने बोलेरो को आग लगाकर नासिर और जुनैद को जिंदा जला डाला गया था। उनके सिर्फ कंकाल ही बचे हुए मिले थे। लोहारू सीएचसी के एसएमओ डॉ. गौरव ने बताया कि डॉ. संदीप, डॉ. सचिन और डॉ. विकास की तीन सदस्यीय टीम ने वारदात स्थल पर ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर आवश्यक सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है।

राजस्थान पुलिस कर रही अपहरण के बाद दोहरे हत्याकांड मामले की जांच
भिवानी पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में भी लगी है कि आखिर इन्हें वारदात को अंजाम देने के लिए यहां क्यों लाया गया। इसमें किसी स्थानीय व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। भरतपुर के गोपालगढ़ थाना पुलिस के साथ भी भिवानी पुलिस का लगातार तालमेल बना है। इस प्रकरण का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए राजस्थान पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है।
-अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed