फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Report filed on eight including Tehsildar in forgery in Bhiwani

Bhiwani: फर्जीवाड़े में तहसीलदार सहित आठ पर रिपोर्ट दर्ज, बैप्टिस्ट चर्च की करोड़ों की भूमि से जुड़ा मामला

Thu, 20 Oct 2022 07:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 07:00 AM IST
सार

बैप्टिस्ट चर्च की करोड़ों की विवादित भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने की कोशिश का मामला है। बिना रजिस्टर्ड दस्तावेजों के ही बैनामा तैयार कराया था। नायब तहसीलदार ने रजिस्ट्री से इनकार किया है।

विज्ञापन
Report filed on eight including Tehsildar in forgery in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के भिवानी शहर के बीचोबीच स्थित बैप्टिस्ट चर्च की करोड़ों की विवादित भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने की कोशिश के मामले में तहसीलदार सहित आठ लोगों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों ने तहसील कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा कर करीब सौ करोड़ की विवादित भूमि का करीब पौने दो करोड़ में सौदा तय कर डाला। बैनामा के दस्तावेजों पर संदेह होने पर नायब तहसीलदार ने रजिस्ट्री से इंकार कर डाला। 

विज्ञापन


इस मामले में शिकायतकर्ता बैप्टिस्ट चर्च के सचिव साईमन जोसवा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वर्ष 2017 में बैप्टिस्ट चर्च एसोसिएशन के हक में इंतकाल दर्ज किया गया था। 29 अगस्त 2022 को उपायुक्त ने बैप्टिस्ट चर्च एसोसिएशन के हक में दर्ज इंतकाल को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : 

 

बैप्टिस्ट चर्च की भिवानी शहर में काफी संपत्ति है, जिसे बेचने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। साइमन जोसवा ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि कुछ जालसाज लोग फर्जी दस्तावेज के आधार पर तहसील कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों से मिलीभगत कर चर्च की संपत्ति को बिना किसी हक व अधिकार के बेचने पर तुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विवादित भूमि का पांच सितंबर को भिवानी तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री किसी व्यक्ति के नाम किए जाने का भी प्रयास किया गया। हालांकि ऐन वक्त पर तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार को शिकायत देकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद नायब तहसीलदार आलमवीर ने रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। 

 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस 
बैप्टिस्ट चर्च के सचिव साइमन जोसवा की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस थाना में बैप्टिस्ट चर्च की विवादित भूमि बिक्री के लिए बैनामा तैयार करा रजिस्ट्री कराने के प्रयास मामले में विक्रेता सतीश जॉर्ज, खरीदार जगजीत मलिक निवासी पुट्ठी, राजेश निवासी धामड़, गवाह ओमबीर नंबरदार, गवाह राजेश, रजिस्ट्री क्लर्क विकास, कंप्यूटर डीड रायडर व भिवानी तहसीलदार के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। इस पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी से जांच की थी। इसमें भी तहसील कार्यालय की मिलीभगत उजागर हो गई। इसे अमर उजाला ने छह सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। संवाद



बैप्टिस्ट चर्च की विवादित भूमि मामले की शिकायत हमारे पास आई थी। इसकी आर्थिक अपराध शाखा के माध्यम से पूरे प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में तहसील कार्यालय की मिलीभगत उजागर हुई है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस थाना में भिवानी तहसीलदार सहित आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है। - अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक भिवानी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed